फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   छात्रावास मेस संचालक नहीं दिखा पाए लाईसेंस, नोटिस जारी

छात्रावास मेस संचालक नहीं दिखा पाए लाईसेंस, नोटिस जारी

Fri, 10 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
छात्रावास मेस संचालक नहीं दिखा पाए लाईसेंस, नोटिस जारी
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के छात्रावासों की मेस में चारों ओर गंदगी फैली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल को संस्थान के छात्रावासों की मेस में छापेमारी के दौरान गंदगी मिली। संस्थान के छात्रावासों की मेस अव्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने आठ मई के अंक में प्रमुखता खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने बिना लाइसेंस मेस संचालन को लेकर नोटिस जारी किया है। साथ ही खाद्य सामग्री के दो सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के छात्रावासों की मेस व्यवस्था को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन संस्थान प्रशासन ने शिकायतों को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। कुछ दिनों पूर्व संस्थान के छात्रावासों में रह रहे छात्रों ने निदेशक से मेस व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अमर उजाला ने आठ मई के अंक में संस्थान की मेस में खामियों को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। अमर उजाला की खबर के बाद जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने संस्थान के छात्रावासों की मेस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी रचना लाल ने संस्थान के नीलकंठ, त्रिशूल, कैलाश, रुद्रा सहित नौ छात्रावासों की मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें मेस गंदगी से पटी मिली। उन्होंने मेस संचालकों को लाइसेंस दिखाने के निर्देश दिए। वे खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा पाए। उन्होंने मेस में खाद्य सामग्री के दो सैंपल (एक कच्ची दाल-एक पके खाने) भी लिए। जिला अभिहित अधिकारी प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के छात्रावासों की मेस में गंदगी फैली है, जिसमें जल्द सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संचालकों को बिना खाद्य लाइसेंस के मेस संचालन को लेकर नोटिस जारी किया गया है। पांच दिन के भीतर उन्हें जवाब दाखिल करना होगा। रावत ने कहा कि खाद्य सामग्री के दो सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed