{"_id":"5c55bf7bbdec220f12208f76","slug":"181549123451-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और एचआरडी मंत्री को भेजे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और एचआरडी मंत्री को भेजे पोस्टकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के शीघ्र निर्माण और श्रीनगर से कक्षाओं के संचालन की मांग के लिए प्रगतिशील जनमंच ने पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को 144 पोस्टकार्ड भेजे गए।
एनआईटी के स्थायी कैंपस के निर्माण, जयपुर के बजाय श्रीनगर से कक्षाओं का संचालन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग के लिए प्रजम के बैनर तले स्थानीय लोग 23 जनवरी से धरना दे रहे हैं। इसके तहत शनिवार से एनआईटी के मसले पर पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू हुआ। तय किया गया कि प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को एक-एक हजार पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। पहले दिन 144 पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे। पोस्टकार्ड भेजने का कार्यक्रम 10 फरवरी तक चलेगा।
इस अवसर पर कहा गया कि एनआईटी के स्थायी व अस्थायी कैंपस के मुद्दे पर कोरी बयानबाजी नहीं चलेगी। धरने के 11 वें दिन ं अनिल स्वामी, सुरजीत बिष्ट, चंद्रकला, शकुंतला राणा, रजनी देवी, रामेश्वरी देवी, गिन्नी देवी, सोबती देवी, लक्ष्मी गुप्ता, जरीना खातून, कौसर जहां व साबना खातून आदि बैठे।