{"_id":"5b3279114f1c1b315d8b75d5","slug":"171530034449-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने को एक घंटा अधिक किया काम-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने को एक घंटा अधिक किया काम-compat
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने लंबित मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन का अनूठा तरीका निकाला है। एसोसिएशन से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को एक घंटा अधिक काम किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यादत्त रतूड़ी ने कहा कि 26 से 29 जून तक संगठन के सभी सदस्य एक घंटा अधिक शाम छह बजे तक काम करेंगे।
एसोसिएशन की विकासखंड कार्यालय में हुई बैठक में संगठन सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा ऑडिट के नाम पर ग्राम विकास अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वक्ताओं ने मांग की कि सरकार की ओर से ऑडिट के लिए गठित उसाटा एजेंसी को निरस्त किया जाए, वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और विभाग में वीडीओ के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाए। तय किया गया कि मांगों को लेकर आंदोलन के अगले चरण में 30 जून को विकासखंडों में पौधारोपण किया जाएगा। एसोसिएशन के महामंत्री केशर सिंह नेगी ने कहा कि नौ जुलाई को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 17 जुलाई को देहरादून व नैनीताल और 20 व 21 जुलाई को निदेशालय पौड़ी एवं 30 जुलाई को देहरादून में रैली निकाली जाएगी।