{"_id":"5cb21110bdec22141f00fb94","slug":"151555173648-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्तर पर माउंट कार्मल स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्तर पर माउंट कार्मल स्कूल रहा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ। विकास खंड मुख्यालय पाबौ में आयोजित खुड्डेश्वर मेले के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व पंजाबी लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
शनिवार को खुड्डेश्वर मेले में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ पाबौ शिव शंकर पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में विद्यार्थियों की सहभागिता उनके व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान देती है। मेले में विकास खंड के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य के प्राथमिक स्तर पर माउंट कार्मल स्कूल पाली पाबौ प्रथम, भागवत मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल पाबौ द्वितीय व मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल पाबौ तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर स्तर पर भागवत मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल पाबौ प्रथम, राकपूमावि वेला द्वितीय और जीजीआईसी पाबौ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जीआईसी चंपेश्वर प्रथम, जीजीआईसी पाबौ द्वितीय व जीआईसी विडोली तृृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष देवेंद्र रावत, वीरेंद्र प्रसाद, मनमोहन पंत, सुधीर रावत, सुरेंद्र सिंह, बीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, दुर्गेश थपलियाल, प्रेम सिंह व कबेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।