फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   150 BJP members joined Congress in Khirsu-Chowbatta

खिर्सू-चौबट्टा में 150 भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, 10 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
150 BJP members joined Congress in Khirsu-Chowbatta
खिर्सू में कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपाई का सदस्यता दिलाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश ग - फोटो : PAURI
जिले के खिर्सू-चौबट्टा में भाजपा को फिर झटका लगा है। क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से 150 भाजपाइयों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहते हुए प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकार प्रदेश में सिर्फ सीएम बदलने में लगी हुई है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक घिल्डियाल ने बताया कि ग्राम प्रधान कलियासौड सावित्री देवी, प्रधान कटाखोली विजेंद्र सिंह, प्रधान सुरालगांव रुकुम सिंह, उपप्रधान ढिकलगांव मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान कोटी रविंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कठुली सुदामा देवी के साथ ही सिंगोरी, बुदेशू, सिलाणगांव, कोटी, कमेड़ा, जोगड़ी सहित आसपास के विभिन्न गांवों से 150 भाजपाइयों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इससे पहले भी खिर्सू से 24 से ज्यादा भाजपा के पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जबकि यह भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत का गृह क्षेत्र है। इस दौरान खिर्सू ब्लाक अध्यक्ष चतर सिंह, ब्लाक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री, जिला पंचायत सदस्य ग्वाड़ कैलाशचंद्र, जगमोहन सिंह रावत, चंद्रभान सिंह बिष्ट और गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed