फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   15 promising students from 15 blocks selected in district level expert competition

Pauri News: जिला स्तरीय निपुण प्रतियोगिता को चयनित हुए 15 ब्लॉकों से 15 होनहार

Wed, 12 Feb 2025 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
15 promising students from 15 blocks selected in district level expert competition

विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग की पहल व निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित निपुण प्रतियोगिता में 15 विकास खंडों के 15 होनहारों का चयन हुआ है। ये होनहार अब जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 फरवरी को आयोजित होगी।

समग्र शिक्षा के तहत बीते सप्ताह ब्लॉक स्तरीय निपुण प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिला समन्वयक गरिमा व्यास ने बताया कि निपुण प्रतियोगिता जिले के सभी 15 विकासखंडों के 115 शिक्षा संकुलों में आयोजित हुई। भाषा व गणित विषयों में साक्षरता व संख्या ज्ञान को लेकर छात्रों में बुनियादी समझ विकसित करने को लेकर परीक्षा करवाई गई। जिसमें कक्षा तीन के बच्चों को शामिल किया गया। जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के विषय विशेषज्ञों ने सामान्य प्रश्नोत्तरी के प्रश्न तैयार किए थे।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बीराेंखाल ब्लॉक के वेदांत, तनुज दुगड्डा, माही द्वारीखाल, यशिका एकेश्वर, आदिल जयहरीखाल, मानसी कल्जीखाल, रितिका खिर्सू, तनिष लिंगवाल कोट, आरूष पौड़ी, आर्यन सिंह पाबौ, अक्षिता पोखड़ा, दिव्यांशी रावत रिखणीखाल, आराध्य बिष्ट नैनीडांडा, कविता थलीसैंण व अंशिका यमकेश्वर ब्लॉक से चयनित हुई हैं। बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है। बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत संकुल स्तरीय विजेता को दो हजार, ब्लॉक स्तरीय पर पांच हजार, जबकि जिला स्तरीय विजेता को दस हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed