फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराना प्राथमिकता: डीएम

नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराना प्राथमिकता: डीएम

Wed, 20 Feb 2019 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराना प्राथमिकता: डीएम
पौड़ी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। जनपद में हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड परीक्षा में सात संवेदनशील और दस अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। जिन पर शिक्षा महकमे की विशेष नजर रहेगी। विभाग ने एक मार्च से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा सभी केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर ली है। वहीं उड़न दस्ते भी गठित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी पौड़ी की अध्यक्षता में जीआईसी नगर के सभागार में बोर्ड परीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के व्यक्तिगत व संस्थागत 11438 और इंटरमीडिएट में 10181 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीन उड़नदस्ता टीमें गठित की गई है। जो सीईओ, डीईओ माध्यमिक व डीईओ बेसिक के नेतृत्व में कार्य करेंगी। रावत ने बताया कि विकास खंड स्तर पर समस्त विकास खंडों में बीईओ के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीमें गठित कर ली गई हैं। डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव ने कहा कि कोई भी केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने के बजाए बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांति पूर्ण संपन्न कराने में योगदान दे। कहा कि कहीं कोई लापरवाही मिलती है तो कार्यवाही का प्रावधान भी है। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, प्रधानाचार्य बिमल प्रसाद बहुगुणा सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed