{"_id":"5ccc71eebdec220717714b7e","slug":"131556902382-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 छात्र-छात्राओं ने श्रीनगर में लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 छात्र-छात्राओं ने श्रीनगर में लिया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सुभारती मेडिकल कॉलेज देहरादून के 75 छात्र-छात्राओं का एडमिशन हो गया है। वहीं दूसरे दिन 98 छात्र-छात्राओं ने रिपोर्टिंग की। प्रवेश प्रक्रिया शनिवार तक चलेगी। संस्थान में दो सत्रों के 50-50 यानी कुल 100 एडमिशन होने हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर सुभारती मेडिकल कॉलेज के 300 छात्र-छात्राओं (वर्ष 2016-17 व 2017-18 बैच) को उत्तराखंड के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि में काउंसिलिंग के पश्चात श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 100 छात्र-छात्राएं आवंटित किए गए हैं। बृहस्पतिवार से संबंधित छात्र-छात्राओं के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में दाखिले शुरू हुए। पहले दिन 20 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया था। वहीं दूसरे दिन 55 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि अभी तक कुल 75 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। 98 छात्र-छात्राओं ने रिपोर्टिंग की है। उन्होंने बताया कि शेष छात्र-छात्राएं शनिवार तक एडमिशन ले लेंगे।