फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार सामग्री के साथ डाला वोट, भेजा नोटिस-compat

भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार सामग्री के साथ डाला वोट, भेजा नोटिस-compat

Thu, 11 Apr 2019 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार सामग्री के साथ डाला वोट, भेजा नोटिस-compat
पौड़ी। मतदान केंद्र के अंदर पार्टी के चुनाव निशान सहित प्रवेश करने पर जिला निर्वाचन विभाग ने उनको आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है। बृहस्पतिवार को गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत समर्थकों के साथ पौड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित पोलिंग बूथ जनता इंटर कॉलेज रमाडांग (कंडारपानी) पहुंचे। बूथ के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने भाजपा का चुनाव निशान वाला पटका और चुनाव चिह्न नहीं हटाया। पटके पर प्रधानमंत्री की फोटो भी चस्पा नजर आई। मौके पर मौजूद मतदान अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि आचार संहिता के अनुसार मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है। तीरथ के मतदान करते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डीएस गर्ब्याल ने मामले का संज्ञान लेते हुए एआरओ पौड़ी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरओ/एसडीएम सदर योगेश सिंह ने बताया कि गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी के मतदेय स्थल पर चुनाव प्रचार सामग्री के साथ पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं आने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed