{"_id":"5b37bb574f1c1bf66e8baebf","slug":"11530379095-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौडी। रामकुंड-कांदेखाल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को रामलीला मैदान के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि 63 गांवों में पेयजल समस्या बनी है, यदि जल्द समस्या दूर न हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
रामकुंड-कांदेखाल प्रयास विकास समिति से जुड़े ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कई वर्षों से पेयजल संकट बना है। प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूख चुके हैं। डीएम से लेकर सीएम तक को समस्या के अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है। समिति के सचिव भरत सिंह कोटियाल ने कहा कि कई दिनों से आंदोलन के बावजूद धरना स्थल पर अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों में रमेश चंद्र पंचभैया, नेत्र सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह बुटोला, प्रद्युमन सिंह, अर्जुन सिंह कोटियाल और गणेश भट्ट आदि शामिल रहे।