{"_id":"5ccc71f1bdec2207315b4f19","slug":"111556902385-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं के अभिनव विचारों को मिलेगा प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं के अभिनव विचारों को मिलेगा प्लेटफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि में शोध और आविष्कार जनित कार्यों को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशन काउंसिल का गठन किया गया है। वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अतुल सकलानी को काउंसिल का अध्यक्ष और भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. आलोक सागर गौतम को संयोजक बनाया गया है।
मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के निर्देशों पर सभी शैक्षणिक संस्थानों में इनोवेशन काउंसिल के गठन को अनिवार्य किया गया है। मंत्रालय की ओर से इस काउंसिल की निगरानी की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में गढ़वाल विवि में कुलपति के अनुमोदन के पश्चात 24 सदस्यीय काउंसिल का गठन किया गया है। इसमें आईआईटी रुड़की के अजीम अली खान, एसबीआई के शाखा प्रबंधक शशि भूषण जोशी, सिडकुल के मैनेजर हरेंद्र गर्ग, जेट मोबलिटी के बिजनेस हेड महिपाल रावत, सीता गुरुग्राम के उपाध्यक्ष गणेश शंकर चमोली और गढ़वाल विवि के इंजीनियरिंग विभाग के प्रशांत थपलियाल को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है। डा. गौतम ने बताया कि काउंसिल के जरिए छात्र-छात्राओं को ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा, जहां कृषि एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यावरण व अन्य क्षेत्रों में जमीनी काम करने वालों को मदद मिलेगी। काउंसिल के सुचारु संचालन के लिए सभी विभागों और छात्र-छात्राओं से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अभिनव विचार के लिए छात्र काउंसिल से संपर्क कर सकते हैं। तत्पश्चात सामाजिक प्रभाव, मैथोडोलॉजी, मौलिक विचार और बाजार क्षमता सहित अन्य मानकों पर विचार को परखा जाएगा। यदि काउंसिल को विचार उपयुक्त लगा, तो एचआरडी को वित्तीय सहायता के लिए भेज दिया जाएगा।