फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   त्रिशक्ति सम्मेलन में मोदी को दोबारा सता में लाने का संकल्प

त्रिशक्ति सम्मेलन में मोदी को दोबारा सता में लाने का संकल्प

Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
त्रिशक्ति सम्मेलन में मोदी को दोबारा सता में लाने का संकल्प

विज्ञापन
श्रीनगर। यहां स्थित जीआईएंडटीआई मैदान में भाजपा का गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का त्रिशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएं। ऐसे में उन्होंने फोन से ही भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपने काम को लेकर हमें जनता के बीच जाना है और मजबूती के साथ एकजुट होकर कार्य करना है।
मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि देशद्रोही हमारे बीच भी है, जिन्हें हमें पहचानने की जरूरत है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने सेना को कश्मीर में आतंकियों से निपटने की पूरी छूट दी है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मोदी ही एकमात्र विकल्प है। इसके अलावा वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलाव हुआ है। इस दौरान राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को हर विधान सभा सीट में भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली होगी। पेट्रोल का खर्चा स्थानीय विधायक उठाएंगे। कार्यक्रम में विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र नेगी, विधायक थराली मुन्नी देवी, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक बदरीनाथ महेंद्र भट्ट, विधायक पौड़ी मुकेश कोली व विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी आदि ने विचार रखे। संचालन लोक सभा संयोजक मातबर सिंह ने किया।
विज्ञापन


यूपी के सीएम की बहन को किया सम्मानित
श्रीनगर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल को सम्मानित किया गया। बताया कि सीएम की बहन होने के बावजूद वह सादगी से रहते हुए फूल और चाय बेचकर घर चला रही हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में चमोली के पाणा गांव से आए दो पार्टी कार्यकर्ताओं भगत सिंह व दर्शन सिंह को भी सम्मानित किया गया। दोनों कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बर्फ में 10 किलोमीटर पैदल चलकर रोड हेड पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




>>>>>>>>>>>>
जारी
सन्दीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed