फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   10 complaints registered at the public grievance hearing; instructions issued for time-bound resolution.

Pauri News: जनता दर्शन में 10 शिकायतें दर्ज, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mon, 28 Sep 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
10 complaints registered at the public grievance hearing; instructions issued for time-bound resolution.
पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एडीएम एफआर चौहान की अध्यक्षता में जनता दर्शन आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपदा और मुआवजे से जुड़े 10 मामले दर्ज कराए।
विज्ञापन

कोटद्वार रोड निवासी पार्वती देवी ने निजी भूमि पर विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर और जल संस्थान द्वारा पानी का टैंक बनाए जाने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, डंडापानी निवासी फतेह सिंह ने रोडसाइड एक्ट के तहत अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने और कल्जीखाल के बैर गांव निवासी अनिल सिंह ने पिपला-टेका मोटरमार्ग निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत की।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, सीओ सदर तपेश कुमार चंद, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, डीएसटीओ राम सलोने आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed