{"_id":"57088ecc4f1c1b217dc810c8","slug":"notice-for-filmmaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिमान डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक के लिए फिल्म निर्माता को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिमान डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक के लिए फिल्म निर्माता को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक के लिए विधायक गणेश जोशी ने कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस संबंधित चैनल और फिल्म निर्माता को दिया गया है।
विज्ञापन
विधायक के मुताबिक जिस मामले पर अभी जांच प्रक्रिया विचाराधीन हो, उस पर डॉक्यूमेंट्री में किसी नतीजे पर कैसे पहुंचा जा सकता है ? राजधानी में बीते दिनों भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस का घोड़ा शक्तिमान चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
प्रोमो रिलीज होने के बाद राष्ट्रीय चैनल पर हुआ प्रसारण
घोड़े का जख्म इतना था कि उसका पैर काटना पड़ा। मामले में मसूरी विधायक गणेश जोशी आरोपी हैं। फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने शक्तिमान की दास्तां पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। उनकी इस डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो रिलीज होने के बाद रविवार को एक राष्ट्रीय चैनल पर इसका प्रसारण होना है।
विज्ञापन
इस बीच, आरोपी मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चैनल और फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को कानूनी नोटिस भेजा है। विधायक के अधिवक्ता आरएस राघव ने बताया कि मामले में उन्होंने देहरादून के सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दायर किया है।
इसमें तत्काल डॉक्यूमेंट्री प्रसारण पर रोक के साथ ही फिल्म निर्माता से ट्वीटर आदि सभी माध्यमों से डॉक्यूमेंट्री की प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि चैनल और फिल्म निर्माता को नोटिस की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी भिजवाई गई है। इसके बावजूद अगर प्रसारण किया गया तो वह मानहानि का वाद दायर करेंगे।