फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   no information about river ganga dimeater

हरिद्वार में गंगा कितनी चौड़ी किसी को पता नहीं

Wed, 30 Oct 2013 05:59 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 Oct 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
no information about river ganga dimeater

उत्तराखंड में हरिद्वार में गंगाघाट पर हुई निर्माणों को ध्वस्त करने का हाईकोर्ट का आदेश अधिकारियों के गले की हड्डी बन गया है। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा की गंगा तट कहां तक है। इसके बारे में किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों को पता नहीं है।

विज्ञापन


इसके बाद अब शासन स्तर पर एक कमेटी बनी है जो बताएगी की गंगा का दो सौ मीटर का तट कहां से माना जाए। शासन स्तर पर कमेटी बनने के बाद हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, देहरादून के राजस्व अधिकारियों के साथ बनाई गई संयुक्त कमेटी को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


होटल मालिकों का दबाव
उपाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार सिंहा ने बताया कि शासन स्तर पर कमेटी बनाए जाने के बाद हविप्रा की कमेटी समाप्त कर दी गई है। उपाध्यक्ष ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व अभिलेखों के आधार पर गंगा तट से 200 मीटर दूरी निर्धारित करने का निर्णय सितंबर के अंतिम सप्ताह में लिया था, लेकिन भूमाफिया, बिल्डरों और होटल मालिकों के दबाव में शासन ने मामला लटकाने के लिए एक और कमेटी बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण क्षेत्र में गंगा नदी कई जगह पर भिन्न-भिन्न रूप में बहती है। सबसे बड़ा विवाद हरिद्वार में बहने वाली गंगा को लेकर है। होटल मालिक अवैध निर्माणों को बचाने के लिए हरकी पैड़ी पर गंगा के अस्तित्व को ही नकार रहे हैं और हविप्रा भी उनकी हां में हां मिलाने को तैयार है।


शासन स्तर पर बनी कमेटी कब तक 200 मीटर का निर्धारण कर देगी यह प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी पता नहीं है। माना जा रहा है कि पूरी कवायद हाईकोर्ट के आदेश को पलीता लगाने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed