फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   nari niketan Investigation report submitted to the governor.

राज्यपाल को सौंपी नारी निकेतन की रिपोर्ट, 27 बिंदुओं पर दिए सुझाव 

Tue, 19 Apr 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
nari niketan Investigation report submitted to the governor.
गवर्नर केके पॉल - फोटो : amar ujala

राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के नारी निकेतनों में पाई गईं कमियों के आधार पर 27 बिंदुओं पर सुझाव दिए हैं। मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने सचिवालय में राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपी।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट प्रदेश के नारी निकेतनों के निरीक्षण के बाद तैयार की गई। इसमें नारी निकेतन प्रबंधनों को सफाई और चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार करने के लिए सुझाव दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जनवरी, 2016 में शासन ने नारी निकेतन प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन किया था। कमेटी में महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, संतोष चौहान, अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल, आयोग की सदस्य सचिव सुजाता सिंह आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी निकेतन देहरादून से मानव तस्करी संबंधी शिकायतें आधारहीन 
जांच के दौरान समिति ने उन संवासिनियों के संबंध में भी जानकारी ली, जो नारी निकेतन से अपने घर चली गईं। स्थिति देखने के बाद समिति ने स्पष्ट किया कि नारी निकेतन देहरादून से मानव तस्करी संबंधी शिकायतें आधारहीन हैं। समिति ने देहरादून के अलावा अल्मोड़ा और हल्द्वानी के नारी निकेतनों का भी निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान निकेतनों में पाई गईं कमियों के आधार पर साफ  सफाई की व्यवस्था, प्रशिक्षण, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए 27 बिंदुओं पर सुझाव दिए। 


राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद राज्य में महिलाओं की स्थिति और सुधार पर भी चर्चा की गई। आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल को एक तैल चित्र भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed