फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies in suspicious circumstances, suspicion of murder

Nainital News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का शक

Tue, 25 Apr 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, suspicion of murder
विपुल नाथ तिवारी, फाइल फोटो
लालकुआं। दोस्त के साथ घर से निकला युवक पुलिस को सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


लालुकआं के 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी झोपड़पट्टी निवासी विपुल तिवारी (29) पुत्र वीएन तिवारी वाहन निर्माता कंपनी में ठेका श्रमिक के पद पर कार्यरत था। रविवार को ड्यूटी से लौटने के बाद विपुल अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। रास्ते में पुलिस को विपुल घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई। घायल को इलाज के लिए एसटीएच भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई विपिन नाथ तिवारी के मुताबिक, रविवार की शाम उनके घर एक युवक आया था जो विपुल को अपने साथ ले गया था। दोनों रुद्रपुर की ओर से वापस आ रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हो गयी। विपिन का कहना है कि विपुल और उसका दोस्त जब एक साथ बाइक पर सवार थे तो हादसे में उसके दोस्त को खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद से विपुल का मोबाइल भी गायब है और उसका दोस्त भी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके लापता है। विपिन ने भाई की मौत के पीछे गहरी साजिश की बात कहते हुए हत्या करने की आशंका जताई है। सोमवार की शाम मृतक के परिजनों ने पंतनगर थाने में घटना की तहरीर देते हुए कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed