{"_id":"6ab431b2b5e0b07d02096d11","slug":"okhalkanda-and-haldwani-teams-victorious-in-kabaddi-haldwani-news-c-337-1-ha11015-137157-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कबड्डी में ओखलकांडा और हल्द्वानी की टीमें विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कबड्डी में ओखलकांडा और हल्द्वानी की टीमें विजयी
Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
नैनीताल जिले की दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ के मैदान में शुरू हुईं। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में ओखलकांडा ने रामनगर को हराया जबकि बालिका सब जूनियर कबड्डी में हल्द्वानी ने रामनगर को हराया।।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने प्रतियाेगिताओं का उद्घाटन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालकों की 600 मीटर दौड़ में वंश पहले, मनीष बोरा दूसरे पर रहे। बालिका वर्ग में गुरनूर और रिद्धिमा प्रथम दो स्थान पर रहीं। बालक, बालिका की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: वंश, काव्या और 200 मीटर दौड़ में आयुष, मानवी भंडारी विजेता बनीं। वंश ने 600 मीटर दौड़ में भी जीत दर्ज की। लंबी कूद में आयुष अव्वल रहे। सब जूनियर चक्का फेंक में गौरव प्रथम व सुंदर सिंह द्वितीय रहे। जिला खेल समन्वयक पूरन सिंह नयाल ने बताया कि प्रथम दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी सात और 10 अक्तूबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
निर्णायक पूरन नयाल, मदन, महेश कपिल, इंदर नयाल, राकेश शुक्ला, महेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, महेश कपिल, लक्ष्मी काला, मीरा सिंह, अमित जोशी, रमेश रौतेला, अंकित जोशी रहे।वहां डीईओ पुष्कर लाल टम्टा, हल्द्वानी के बीईओ तारा सिंह, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड, जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, दीपक नौगाई, शीला लौशाली, त्रिवेणी आदि मौजूद रहे।