फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You workers clashed in the meeting

बैठक में भिडे आप कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
You workers clashed in the meeting
ाज्य अतिथि गृह में आम आदमी पार्टी के दो गुटों ने काटा हंगामा। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। आम आदमी पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करने के लिए बुलाई गई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया। आपस में भिड़े कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को राज्य अतिथि गृह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्या ने कार्यकारिणी की घोषणा करने के लिए बैठक आहूत की थी। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया कर्मी भी बैठक में पहुंचे। आर्या ने पार्टी की नगर कार्यकारिणी की घोषणा करनी शुरू ही की थी कि पार्टी के ही एक गुट ने इसका विरोध कर दिया। पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने प्रदेश संगठन सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही पार्टी में आए लोग अपने पसंदीदा लोगों को जिला और नगर कार्यकारिणी में शामिल कर रहे हैं और नैनीताल में आप पार्टी को अस्तित्व में लाने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान नई कार्यकारिणी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि पार्टी संगठन ने विधानसभा चुनाव में हारने वाले कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी। नई कार्यकारिणी गठित करने से पहले उन्हें सूचना देना तक जरूरी नहीं समझा गया। दूसरी ओर प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश मिले थे। उसके बाद ही कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि भुवन कुमार आर्य को नगर अध्यक्ष, राजेश कुमार महामंत्री, हरीश बिष्ट, दीपक कुमार, पंकज कुमार, विजय कुमार को मंत्री, नईम, सतनाम, मोहित राजपूत, मोहन चंद्र को उपाध्यक्ष, किशनलाल को सचिव, सुमन आर्य महिला नगर अध्यक्ष, (एससी) वीरू आर्य नगर अध्यक्ष (एससी) अजय बिष्ट नगर यूथ अध्यक्ष, गौरव कुमार मीडिया प्रभारी, देवेंद्र कुमार टम्टा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी ने हेम आर्य द्वारा बनाई नई कार्यकारी का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष शाकिर अली, हरीश बिष्ट, विनोद आर्य, राजेश कुमार, विद्या देवी, नवीन उप्रेती, सुनील कुमार, विमला देवी, आदित्य पंत, सूरज कुमार, देवेंद्र लाल, प्रदीप शाह, विनोद टम्टा, समीर अली, अमित और गोविंद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed