फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman killed by consuming poison, police also recovered suicide note from the spot

महिला ने जहर खाकर जान दी, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by consuming poison, police also recovered suicide note from the spot
रामनगर (नैनीताल)। चिल्किया में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें जिंदगी से परेशान होने पर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसआई प्रीति ने बताया कि अल्मोड़ा सल्ट का झड़ निवासी सुरेश चंद्र एक साल पहले तक चंडीगढ़ में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात 32 वर्षीय मोनिका से हुई। मोनिका दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन

एक साल पहले दोनों चिल्किया गांव में एक मकान में किराये पर रहने लगे। सुरेश चंद्र अब रामनगर में एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। सुरेश ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे वह काम के लिए निकला था। दोपहर में मोनिका का फोन बंद जा रहा था। पड़ोसी से पूछताछ में पता चला कि वह कमरे में फर्श पर पड़ी थी। जब वह कमरे में पहुंचा, तब तक मोनिका की मौत हो चुकी थी। एसआई प्रीति ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान है इसलिए आत्महत्या कर रही है, आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मौके पर पन्नी में जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed