{"_id":"65335bd1945e73d9c7060855","slug":"wires-are-exposed-in-front-of-the-electricity-office-in-haldwani-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी वासियों सावधान: बिजली दफ्तरों के सामने खड़ी है मौत, विभाग की लापरवाही लोगों की लेगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी वासियों सावधान: बिजली दफ्तरों के सामने खड़ी है मौत, विभाग की लापरवाही लोगों की लेगी जान
Sat, 21 Oct 2023 10:36 AM IST
हीरा मेहरा
विकास यादव, संवाद
विकास यादव, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:36 AM IST
सार
हल्द्वानी वालों जरा संभल शहर में बिजली दफ्तर के सामने कहीं तार खुले हैं तो कहीं पोल गले हुए हैं। साल 2020 में नैनीताल रोड पर हाइटेंशन तार टूटने के हादसे में एक युवक की मौत के बाद भी उसी स्थान पर ट्रांसफार्मर, तार खुले दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली दफ्तर के सामने तार खुले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
ऊर्जा निगम हर साल लाइनों की मरम्मत, देखरेख और सुविधाओं पर करोड़ों रुपया खर्च करता है। इसके बाद भी ऊर्जा निगम सुरक्षा इंतजाम पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
शहर में बिजली दफ्तर के सामने कहीं तार खुले हैं तो कहीं पोल गले हुए हैं। साल 2020 में नैनीताल रोड पर हाइटेंशन तार टूटने के हादसे में एक युवक की मौत के बाद भी उसी स्थान पर ट्रांसफार्मर, तार खुले दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दफ्तर के सामने ही खुले तार, कम ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन के मामले का दिखवाया जाएगा। खुले ट्रांस्फार्मरों को भी सभी तरफ से कवर कराया जाएगा। - अतुल सिंह गर्ब्याल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
दफ्तर के सामने खुले तार
ऊर्जा निगम के ईई नगर के नैनीताल रोड स्थित दफ्तर के सामने एक कांप्लेक्स है। यहीं मुख्य रोड के पास बिजली लाइन के पोल पर लगे बॉक्स में कई बिजली के तार खुले हैं।
बिजली दफ्तर के पास पोल गले
हीरानगर में ऊर्जा निगम के ग्रामीण डिवीजन के दफ्तर के पास कई पोल क्षतिग्रस्त हैं। कुछ पोल गलकर खोखले भी हो गए हैं।
डरा रही हाईटेंशन लाइन
टीपीनगर सबस्टेशन के पास से यूओयू की ओर जा रहे रास्ते पर हाइटेंशन लाइन है। इसके पास से गुजर रही दो अन्य लाइन में एक की ऊंचाई दूसरी से कम है। लाइन की चपेट में ट्रक आदि भारी वाहन आ सकते हैं।