{"_id":"5780c70e4f1c1b446c7fbb0f","slug":"win-win-booth-assembly-will-then","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ जीता तो विधानसभा जीत जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ जीता तो विधानसभा जीत जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान किया कि बूथ जीता तो विधानसभा जीत जाएंगे।
विज्ञापन
अग्रवाल सभा भवन में आयोजित सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलखवाल ने कार्यकर्ताओं से मनमुटाव को भुलाने के साथ ही अपने लक्ष्य को हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति को लेकर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक अमृता रावत ने कहा कि सरकार शराब, भू-माफिया व खनन माफिया से घिरी हुई है। मुख्यमंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ पार्टी हित के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील की। संचालन जिला महामंत्री राकेश नैनवाल ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी गोविंद मनराल, हरीश चंद्र पंत, दिनेश मेहरा, हरीश बेलवाल, पूरन नैनवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, मनोज रावत, राहुल अग्रवाल आदि थे।
रामनगर। मन ही ईश्वर, मन ही देवता और मन से बड़ा न कोई। यह कहकर सतपाल महाराज ने भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की धड़कने और बढ़ा दी हैं। वैसे तो पूर्व सांसद सतपाल महाराज अग्रवाल सभा भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, लेकिन बातों-बातों में उन्होंने चुनाव लड़ने और लड़ाने वाली मन की बात भी बयां कर दी।
उन्होंने कहा कि रामनगर की जनता का प्यार हमें हमेशा मिलता आया है और आगे भी मिलता रहेगा। पूर्व विधायक अमृता रावत ने कहा कि मेरे कार्यकाल में रामनगर क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ। मेरे विकास कार्यों से बौखलाए सीएम हरीश रावत ने रामनगर क्षेत्र की उपेक्षा करनी शुरू कर दी थी।
मेरे लाख अनुरोध के बाद भी रामनगर के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया। यहीं से मेरा कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया। चुनाव लड़ने की बात पर पूर्व विधायक ने कहा कि हाईकमान यदि मुझे रामनगर से चुनाव लड़ाएगा तो मैं यहां से जरूर चुनाव लडू़ंगी।
रामनगर। भाजपा में अपने को विभीषण की संज्ञा देते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि जिस प्रकार रामायण में विभीषण ने रावण के अंत का राज बताया, ठीक उसी तरह मै भी समय आने पर चुनावी मैदान में सीएम हरीश रावत के अंत का राज बताऊंगा। महाराज की यह बात सुनकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।