{"_id":"67c36db1bfc375f82c033891","slug":"will-have-to-wait-for-permit-for-kemu-buses-haldwani-news-c-8-1-hld1026-521130-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: केमू बसों के परमिट के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: केमू बसों के परमिट के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार
Sun, 02 Mar 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमू बसों को अभी परमिट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। परिवहन विभाग की बैठक भी अभी निर्णय लिया जाना है। इसमें केमू को हल्द्वानी से टनकपुर और वहां से धारचूला जैसे लंबे मार्ग समेत अल्मोड़ा, रानीखेत में भी नौ से अधिक रूट मिलने हैं। परमिट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 500 से अधिक है। केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि परमिट जारी करने को लेकर बैठक की अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से केमू बस संचालकों की आर्थिक रूप से स्थिति सुधारने को लेकर परमिट की मांग उठाई गई थी। संवाद
विज्ञापन