फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists battled traffic jams along with the rain.

Nainital News: बारिश के साथ-साथ जाम से भी जूझे सैलानी

Mon, 28 Sep 2026 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tourists battled traffic jams along with the rain.
हल्द्वानी। वीकेंड के अंतिम दिन रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर लौटने वाले पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढ़ने से रानीबाग-काठगोदाम मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर वाहन काफी धीमी गति से आगे बढ़े और लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश का असर भी यातायात पर दिखाई दिया। बारिश के चलते पर्वतीय मार्गों पर कई जगह सड़कें बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मार्ग बंद होने की वजह से वैकल्पिक रास्तों और खुले मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया जिसका असर रानीबाग-काठगोदाम मार्ग पर भी देखने को मिला। रानीबाग से काठगोदाम की तरफ आने-जाने वाले मार्ग पर पर्यटक वाहनों के साथ स्थानीय लोगों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। लगातार बारिश के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगह वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन


--वर्जन--
वीकेंड को ध्यान में रखते हुए पहले ही पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। वीकेंड की वजह से वाहनों का दबाव अधिक था। कुछ मार्गों पर बोल्डर गिरने की वजह से भी जाम की स्थिति बनी। हालांकि कर्मी लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू कराते रहे। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed