फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Damage to tomato, maize, and potato crops.

Nainital News: टमाटर, मक्का और आलू की फसल को नुकसान

Mon, 28 Sep 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Damage to tomato, maize, and potato crops.
हल्द्वानी/भीमताल। दो दिनों से हो रही बारिश ने क्षेत्र में कृषि कार्यों को प्रभावित किया है। इसके चलते सरसों सहित अन्य कृषि उत्पादों की बोआई का समय करीब 15 से 20 दिन पिछड़ गया है। किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि खेतों में जलभराव की स्थिति बनने से टमाटर और मक्का की फसल को भी क्षति पहुंची है। धान का फूल गिर जाने से पैदावार पर बुरा असर पड़ा है। इधर, पहाड़ी क्षेत्र के किसान बारिश के चलते खेतों में लगी आलू की फसलों को नुकसान होने से परेशान हैं। कृषि विभाग ने सभी जिलों में बारिश से फसलों को हुए संभावित नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

--
सब्जी कारोबार प्रभावित
हल्द्वानी। दो दिनों से हो रही बारिश ने सब्जी कारोबार की रफ्तार थाम दी है। पहाड़ को जाने वाली सब्जियों की आपूर्ति और आवक प्रभावित होने से मंडी व्यापार 40 से 50 फीसदी तक प्रभावित हुआ है। सब्जी व्यापारी जीवन कार्की ने बताया कि नवीन मंडी में सब्जियों की आवक घटकर करीब आधी रह गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में सब्जी नहीं पहुंचने और फुटकर व हाट बाजार बंद होने से बिक्री में करीब 50 फीसदी की कमी आई है। इससे मंडी में 20 से 30 फीसदी तक सब्जियां खराब हो रही हैं। आलू आढ़ती संतोष केसरवानी ने बताया कि आवक बंद होने से उनकी कीमतें बढ़ी हैं। दो दिन पहले 18-20 रुपए प्रति किलो थोक से बिकने वाला पहाड़ी आलू अभी 25 से 30 के बीच बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन

-----

सभी जिलों के मुख्य कृषि अधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि फसलों में 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान होने की स्थिति में इसे गंभीर क्षति की श्रेणी में माना जाता है। हालांकि, अभी तक की स्थिति में इतने बड़े नुकसान की आशंका नजर नहीं आ रही है। जिलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संयुक्त कृषि निदेशक अभय सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed