फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Went to remove encroachment, challan done for not wearing mask

हटाने गए थे अतिक्रमण, चालान मास्क नहीं पहनने पर किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Went to remove encroachment, challan done for not wearing mask
तिकोनिया के निकट वर्कशॉप लाइन में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने के दौरान फु
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को बड़े जोरशोर से अतिक्रमण हटाने गए थे और बिना मास्क पहनने वालों के चालान काटने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सहायक नगर आयुक्त पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर निगम को तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन और रोडवेज चौराहे तक अतिक्रमण हटाना था। दोपहर करीब तीन बजे जेसीबी के साथ सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान और अमोल असवाल के नेतृत्व में 12 से अधिक कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। टीम को देखते ही तिकोनिया चौराहे पर टायर की दुकान वालों ने अपने टायर सड़क से हटा लिए। इस बीच कुछ ठेले वाले भी निकल भागे। सहायक नगर आयुक्त को कुछ लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखे, जिस पर उन्होंने तहसीलदार नितेश डांगर को सूचना दी। कुछ ही देर में तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अतिक्रमण अभियान तो किनारे हो गया और बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे जाने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान बिना मास्क लगाए एक व्यक्ति सहायक नगर आयुक्त से उलझ गया। उसने सहायक नगर आयुक्त पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। सहायक नगर आयुक्त ने मास्क नहीं पहनने पर उसका चालान कर दिया। मास्क न पहनने वाले दो लोग भी तहसीलदार से भिड़ गए। दो सौ रुपये का चालान होने पर एक व्यक्ति इस बात पर अड़ गया कि कोर्ट में चालान जमा करेंगे। इस पर तहसीलदार ने उसके वाहन की चाभी निकाल ली और चालान के दो सौ रुपये जमा पर चाभी लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सहायक नगर आयुक्त चौहान ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले पांच लोगों का चालान किया गया और 2750 रुपये जुर्माना वसूला गया। नौ टायर और एक काउंटर (छोटी टेबल) जब्त की गई। मास्क नहीं पहनने वाले 25 लोगों का चालान काटा गया, जिनसे दो सौ रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला गया।

अतिक्रमण अभियान में साथ नहीं थी पुलिस फोर्स
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस फोर्स नगर निगम की टीम के साथ नहीं थी। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए बृहस्पतिवार को ही पुलिस विभाग को पत्र भेजा था और फोर्स मांगी थी। समय पर फोर्स नहीं पहुंची हालांकि बाद में भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रताप नगरकोटी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed