फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weather changed; cold intensified due to rain and hailstorms.

Nainital News: मौसम बदला, बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

Wed, 07 Oct 2026 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Weather changed; cold intensified due to rain and hailstorms.
धानाचूली/हल्द्वानी/नैनीताल। धारी क्षेत्र के धानाचूली में मंगलवार दोपहर बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से ठंड बढ़ गई जबकि खेतों में लगी मटर की फसलों को नमी मिली। भीमताल और भवाली में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन

बीती रात हुई बारिश के बाद मंगलवार को हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई इलाकों में मौसम बदला रहा। हल्द्वानी में दोपहर तक बादल छाए रहे और बाद में हल्की धूप निकली लेकिन हवा के कारण अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 29.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

नैनीताल में सुबह से ही घने बादल और कोहरा छाया रहा। बारिश की संभावना के बीच शहर में दृश्यता कम रही और पैदल राहगीर व बाइक सवार भीगते नजर आए। करीब चार बजे बाद बादल छंटे और कुछ देर हल्की धूप निकली। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटे में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--शुरुआती ठंड और हल्का कोहरा कर रहा बच्चों को बीमार
नैनीताल। मौसम में बदलाव और सुबह-शाम बढ़ी ठंड के साथ हल्के कोहरे का असर अब बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। बीडी पांडे अस्पताल में इन दिनों बच्चों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 से 60 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर बच्चे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस संबंधी दिक्कतों से पीड़ित बताए जा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव खर्कवाल ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को ठंड से बचाने के साथ ही उनकी दिनचर्या और खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि सुबह और शाम के समय बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं तथा ठंडी हवा और कोहरे के सीधे संपर्क से बचाएं। ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed