फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   we are locked in gujrat, help us to go home

गुजरात में फंसे उत्तराखंड के युवाओं ने राज्य सरकार से की घर भेजने की अपील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
we are locked in gujrat, help us to go home
हल्द्वानी। लॉक डाउन के कारण गुजरात के राजकोट में भी उत्तराखंड के कई युवा फँसे हैं। ऐसे ही कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर उत्तराखंड राज्य सरकार से उन्हें घर भिजवाने में मदद करने की अपील की है। अपील करने वाले युवा खटीमा, टनकपुर, चंपावत, धारचूला और पिथौरागढ़ के हैं। उनका कहना है कि वह सभी राजकोट के अलग- अलग होटल में काम करते हैं और लॉक डाउन में होटल बन्द होने के कारण बुरी तरह से फंस गए हैं। यूपी सरकार ने बसें भेजकर अपने छेत्र के कुछ युवाओं को घर भेजने की व्यवस्था की है इसी तरह उत्तराखंड सरकार भी उनकी मदद कर उन्हें घर भिजवा सकती है। वीडियो में युवाओं ने अपने-अपने छेत्र के विधायकों से भी मदद की अपील की है। उनका कहना है कि पुलिस की सख्ती के कारण वह पैदल भी अपने घरों को नहीं आ सकते हैं। बेरोजगार होने के कारण उनके आगे राशन का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed