{"_id":"66610183636e5ba2e4055ad9","slug":"water-purifiers-are-lying-broken-in-nainital-tourists-are-getting-worried-nainital-news-c-238-1-ntl1002-105653-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में खराब पड़े हैं वाटर प्यूरीफायर, पर्यटक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में खराब पड़े हैं वाटर प्यूरीफायर, पर्यटक हो रहे परेशान
Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से नगर में प्लास्टिक बोतलों का प्रयोग कम करने एवं पर्यटकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए 35 में से लगभग दस वाटर प्यूरीफायर खराब पड़े हैं। इस वजह से पीक ग्रीष्म सीजन में पर्यटकों व अन्य जरूरतमंद को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
15वें वित्त से मिले बजट से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से पालिका की ओर से नगर में कूलिंग वाटर प्यूरीफायर लगाए गए थे। निजी संस्था के माध्यम से यह वाटर प्यूरीफायर लगाए गए थे। जल संस्थान की लाइन से पानी का कनेक्शन जोड़ने के साथ ही पानी के भंडारण के लिए 500 लीटर का टैंक भी लगाया गया था। इसमें सामान्य तथा गर्मियों के दिनों में ठंडे पानी के लिए कूलिंग की भी व्यवस्था है लेकिन वर्तमान में बीडी पांडे महिला अस्पताल में हिलान्स किचन के समीप, डीएसए ग्राउंड, हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप, इनकम टैक्स ऑफिस के समीप, जिला न्यायालय परिसर, डीएम आवास के समीप, चीना बाबा, रायल होटल के समीप लगे वाटर प्यूरीफायर खराब हैं। इस संबंध में पालिका के ईओ अतुल भंडारी का कहना है कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्राथमिकता के क्रम में सभी को ठीक कराया जाएगा।