{"_id":"625328956bb81e4585282a9d","slug":"water-crysis-in-haldwani-haldwani-news-hld459077116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 59 में जल संकट को लेकर अधिशासी अभियंता ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 59 में जल संकट को लेकर अधिशासी अभियंता ने बुलाई बैठक
विज्ञापन
हल्द्वानी। वार्ड 59 की कई कॉलोनियों में पिछले एक साल से जल संकट बना है। मामले में कुछ सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही की बात सामने आ रही है। जांच के बाद अधिशासी अभियंता ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में बैठक बुलाई है। अमर उजाला की पहल के बाद पहले दिन वार्ड 59 के करीब 80 प्रतिशत लोगों तक पानी पहुंचने की बात लोगों द्वारा बताई जा रही है।
पिछले एक साल से पानी के लिए परेशान वार्ड नंबर 59 की गणपति विहार, जोशी विहार, आम का बगीचा समेत अन्य कॉलोनियों में कई लोगों ने पलायन करने की तैयारी कर ली थी। जानकारी मिलने पर अमर उजाला की टीम ने इलाके के लोगों से बातचीत कर मुद्दे को मजबूती से उठाया था। वहीं जिले के अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच शुरू की। बातचीत के दौरान ईई ने बताया कि निचले स्तर पर कुछ कर्मचारियों की लापरवाही और अनदेखी की वजह से इस तरह की परेशानी लोगों को उठानी पड़ी। ईई ने सोमवार को सुबह जल संस्थान कार्यालय में बैठक भी बुलाई है। वहीं वार्ड -59 के पार्षद रईस अहमद वारसी ने बताया कि अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद रविवार को इलाके के कई घरों तक पानी की सप्लाई भी पहुंची थी। अब देखना यह है कि जिन कर्मचारियों या अधिकारियों की लापरवाही के चलते जल संकट पैदा हुआ है उनके खिलाफ अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
सोमवार को इलाके के जेई और अन्य कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद बातचीत कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किस वजह से यह दिक्कत आई, इसकी भी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
- एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान हल्द्वानी