Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ward boys absent at STH; attendants forced to pull stretchers themselves

Nainital News: एसटीएच में वॉर्ड बॉय नदारद, तीमारदार खुद खींच रहे स्ट्रेचर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ward boys absent at STH; attendants forced to pull stretchers themselves
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार देने के दावों के बीच बुनियादी व्यवस्थाओं की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग या वार्ड तक पहुंचाने के लिए तीमारदारों को खुद मशक्कत करनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर से सामने आई तस्वीर में परिजन मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इससे अस्पताल की मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड बॉय तैनात किए गए हैं। दिन और रात की शिफ्ट में छह से आठ वार्ड बॉय की ड्यूटी रहती है। इनका काम मरीजों को जांच, उपचार और जरूरत के अनुसार अस्पताल के अलग-अलग विभागों तक पहुंचाने में सहयोग करना भी है। इसके बावजूद मरीजों को स्ट्रेचर से ले जाने के लिए तीमारदारों को खुद ही आगे आना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब अस्पताल में वार्ड बॉय तैनात हैं तो मरीजों को समय पर मदद क्यों नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

-
तराई भाबर से लेकर पहाड़ तक के मरीज आते हैं इलाज के लिए
हल्द्वानी, रामपुर, मुरादाबाद बरेली के साथ-साथ पहाड़ों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार मरीज भी शामिल होते हैं। ऐसे मरीजों को जांच, उपचार और वार्ड तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत पड़ती है। पहले से ही उपचार को लेकर परेशान तीमारदारों को अस्पताल के भीतर भी मरीज को ले जाने की जिम्मेदारी खुद उठानी पड़े तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन--
दिन और रात के समय करीब 6-8 वार्ड बॉय ड्यूटी पर रहते हैं। इन पर मरीजों को जांच और इलाज के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाने की जिम्मेदीर भी होती है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए सभी शिफ्ट में वार्ड बॉय होते हैं। अगर मरीजों को स्ट्रेचर पर लाने-जाने के लिए कर्मी नहीं मिल रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. अरुण जोशी, एमएस, एसटीएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed