फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Various organizations took out the tricolor yatra

विभिन्न संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Various organizations took out the tricolor yatra
रामनगर में पुलिस कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस कर्मियों ने नगर में रैली निकाली और लोगों को शांति पूर्ण तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने सीओ बलजीत सिंह भाकुनी और कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। प्रबंधक शिशुपाल रावत और प्रधानाचार्य संगीता पावसेकर के निर्देशन में ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। एडवोकेट जगतपाल सिंह रावत, डॉ. हरीश पंत ने तिरंगा यात्रा का हरी झंडी दिखाई। मालधन में अर्जुन होंडा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। शुभारंभ अर्जुन होंडा के प्रबंधक महेश पंडित, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान देवीपुरा संजय कुमार, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश दफोटी ने किया। ग्राम प्रधान मालधन नंबर आठ संतोष कुमार, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीरूमदारा के आंगनबाड़ी केंद्र उदयपुरी चोपड़ा मंझरा में भी तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें मोहिनी देवी, ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, अर्चना देवी, पूनम गोश्वामी, सीमा पोखरियाल, कमला देवी, संतोष देवी, ओमपाल चौहान, राजपाल, संदीप आदि रहे। बाल विकास परियोजना रामनगर के चिल्किया केंद्र की ओर से गोबरा, कालूसिद्ध, भगुवाबंगर और जस्सागांजा में तिरंगा लगाया गया। इस दौरान बैजंती मेहरा, सपना रावत, भावन, किरन, मुन्नी जोशी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी करनपुर के एनसीसी, स्काउट और छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह नेगी ने रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर उमेश लाल, नईम अहम, जीतपाल कठैत, पीके श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, देवेंद्र कुमार यादव, रमेश चंद्र गंगवार आदि रहे। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम नगरपालिका ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिसमें गढ़वाल कुमाऊं विकास समिति के संस्थापक शिशुपाल सिंह रावत ने शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed