{"_id":"6657093b7f98c491e8029e83","slug":"uttarakhand-news-today-kumaon-news-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumaon News: बजता रहा पिता का फोन पर वहां पहुंचना हुआ मुश्किल...उत्तराखंड में रिश्ते शर्मसार, पढ़िए बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaon News: बजता रहा पिता का फोन पर वहां पहुंचना हुआ मुश्किल...उत्तराखंड में रिश्ते शर्मसार, पढ़िए बड़ी खबरें
Wed, 29 May 2024 04:23 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 29 May 2024 04:23 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। रामनगर में किशोर की आंख में लकड़ी का टुकड़ा घुसने से इलाज के दौरान उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
2- रामनगर में किशोर की आंख में लकड़ी का टुकड़ा घुसने से इलाज के दौरान उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। परिजनों ने अस्पताल पर आंख निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमएस कार्यालय में भी तीखी नोक झोंक हुई। वहीं रामनगर अस्पताल के सीएमएस ने लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराने की बात कही है।
Ramnagar: अस्पताल से परिवार और बच्चे को मिला जीवनभर का दर्द, आंख में घुसी लकड़ी...रोशनी गई; जानें पूरा मामला
Ramnagar: अस्पताल से परिवार और बच्चे को मिला जीवनभर का दर्द, आंख में घुसी लकड़ी...रोशनी गई; जानें पूरा मामला
3- 12 साल का अर्नव उर्फ आदि अपने माता-पिता और बहन के साथ रुड़की से देघाट के लिए निकला। वह खुश था कि अब नए शिक्षा सत्र से वह और उसकी बहन देघाट में पढ़ाई करेंगे, लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि रास्ते में एक दर्दनाक हादसा इंतजार कर रहा है। देघाट पहुंचने से पहले ही उनकी कार खाई में गिर गई। वह गहरी खाई में अंधेरे के बीच मदद का इंतजार करता रहा। उसे उम्मीद थी कि किसी तरह रात कटेगी और सुबह अपने माता-पिता और बहन से मिल सकेगा लेकिन तीनों उसका साथ हमेशा के लिए छोड़ गए और वह अनाथ हो गया।
रातभर खाई में पड़ा रहा परिवार: सुबह होने पर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचा अर्नव; ग्रामीणों को दी हादसे की सूचना
रातभर खाई में पड़ा रहा परिवार: सुबह होने पर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचा अर्नव; ग्रामीणों को दी हादसे की सूचना
4- खटीमा में एक महिला ने पति पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है।
Khatima Crime: पुलिस थाने में महिला बोली- बेटी से दुष्कर्म करता है पति, सुनकर सभी हैरान; आरोपी गिरफ्तार
Khatima Crime: पुलिस थाने में महिला बोली- बेटी से दुष्कर्म करता है पति, सुनकर सभी हैरान; आरोपी गिरफ्तार
5- सुशीला तिवारी अस्पताल के पास दिन में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद रात में फिर से अवैध रूप से फड़ लग गए। सूचना पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ठेले हटाने पहुंच गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से उनकी तकरार हो गई और काफी देर तक हंगामा हुआ।
Haldwani Encroachment: नगर निगम ने दिन में अतिक्रमण हटाया...रात में फिर लगे ठेले, फिर जमकर हुआ हंगामा
Haldwani Encroachment: नगर निगम ने दिन में अतिक्रमण हटाया...रात में फिर लगे ठेले, फिर जमकर हुआ हंगामा