फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar will reach Kainchi Dham on May 30

उपराष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा कल: कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के करेंगे दर्शन; ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

Wed, 29 May 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 10:02 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar will reach Kainchi Dham on May 30
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
पर्वतीय रूट पर यह रहेगा डायवर्जन
  • नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले वाहन रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्ट कर कालाढूंगी भेजा जाएगा।
  • रानीखेत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ से भवाली को आने वाला ट्रैफिक वीवीआईपी के प्रोग्राम के दौरान क्वारब से शीतला होते हुए खुटानी आएगा।
  • फ्लीट के जाने के पश्चात भवाली से हल्द्वानी आने वाला ट्रैफिक भवाली से भीमताल तिराहा काठगोदाम तक वन-वे रहेगा।नैनीताल से अल्मोड़ा जाने वाला ट्रैफिक सुबह 9 बजे तक भवाली तिराहा से रामगढ़ तिराहा-शीतला होते हुए क्वारब जाएगा।
  • विज्ञापन
  • भवाली, भीमताल से हल्द्वानी जाने वाला ट्रैफिक प्रातः आठ बजे तक ज्योलिकोट होते हुए हल्द्वानी जाएगा।

हल्द्वानी शहर के लिए यह रहेगा डायवर्जन

  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा जाने वाले समस्त वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • चोरगलिया रोड से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, अल्मोड़ा को जाने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से तीनपानी होते हुए शीतल होटल तिराहा, पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

ये रहेगा जीरो जोन
वीवीआईपी के लैडिंग से 15 मिनट पूर्व नैनीताल बैंक तिराहा से अमृतपुर मोड़ तक जीरो जोन रहेगा। जीरो जोन के समय रोडवेज की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर और लालडांठ से पनचक्की की ओर आने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर व चोरगलिया रोड से आने वाले वाहनों को थाना काठगोदाम पर रोका जाएगा।

केमू और रोडवेज की बसों के लिए यह रहेगी व्यवस्था
हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज और केमू की बसें प्रात: छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से बाया ज्योलीकोट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
वीवीआईपी की लैडिंग से 30 मिनट पूर्व पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू की बसों को रोडवेज व केमू स्टेशन हल्द्वानी पर ही रोक दिया जाएगा।।
हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ बाया ज्योलिकोट भेजा जाएगा।

बड़े वाहन नहीं चलेंगे
सुबह छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त बड़े वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed