फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation removed encroachment during the day in haldwani

Haldwani Encroachment: नगर निगम ने दिन में अतिक्रमण हटाया...रात में फिर लगे ठेले, फिर जमकर हुआ हंगामा

Wed, 29 May 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 01:38 PM IST
सार

Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल के पास दिन में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद रात में फिर से अवैध रूप से फड़ लग गए। सूचना पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ठेले हटाने पहुंच गए। इस दौरान हंगामा हुआ। 
 

विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment during the day in haldwani
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल के पास दिन में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद रात में फिर से अवैध रूप से फड़ लग गए। सूचना पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ठेले हटाने पहुंच गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से उनकी तकरार हो गई और काफी देर तक हंगामा हुआ। 

विज्ञापन


सुरक्षा गार्डों का आरोप है कि सभी फड़ विक्रेता एकत्र हो गए और गालीगलौल करने के साथ फड़ नहीं हटाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद सुरक्षा गार्ड लौट गए। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पक्के अतिक्रमण हट गए हैं लेकिन कुछ लोग अराजकता फैला रहे हैं। अगर लोग नहीं माने तो फिर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- World Digestive Health Day 2024: सही तरीके से पाचन न होना सेहत के लिए खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फड़ ठेला व्यवसायियों नें सुशीला तिवारी अस्पताल के पास अथवा किसी अन्य स्थान पर फड़-ठेले लगाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम दफ्तर के समीप एकत्रित फड़ ठेला व्यवसायियों का कहना था कि नगर निगम के हटा देने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शनकारियों में टिंकू साहू, कमला पांडे, फिरोज खान, राजू, राहुल खंडेलवाल, श्यामबाबू, रमेश बाबू आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed