फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of raping a minor daughter in khatima

Khatima Crime: पुलिस थाने में महिला बोली- बेटी से दुष्कर्म करता है पति, सुनकर सभी हैरान; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 01:27 PM IST
सार

खटीमा में एक महिला ने पति पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Accused of raping a minor daughter in khatima
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खटीमा में एक महिला ने पति पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बेखौफ अपराधी: मुकदमे का फैसला कर लो...नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा, जमानत पर बाहर आने के बाद दी धमकी

विज्ञापन


क्षेत्र की एक महिला सोमवार को झनकईया थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान हो गई। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का दो से तीन सालों से शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाप की करतूत से तंग आकर बेटी ने मां को सब बताया तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बाप के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच दरोगा रूबी मौर्य को सौंपी गई। झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed