Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haldwani Police launched a two-day verification drive, Operation Track-7

उत्तराखंड: मंत्री से लेकर डॉक्टर तक की कुंडली का पोस्टमार्टम करेगी पुलिस, ऑपरेशन ट्रैक-7 अभियान शुरू

Wed, 25 Nov 2026 11:08 AM IST
Heera समीर बिसारिया
समीर बिसारिया Published by: Heera Updated Wed, 25 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

नशे की दुनिया में मंत्री, डॉक्टर, चीमा, चच्ची, हरिया और लंगड़ा जैसे उपनामों से चर्चित स्मैक तस्करों के पीछे छिपे चेहरों को पुलिस एक बार फिर खंगालने जा रही है।

विज्ञापन
Haldwani Police launched a two-day verification drive, Operation Track-7

विस्तार

नशे की दुनिया भी उपनामों के अजब संसार से भरी है। यहां कोई मंत्री के नाम से पहचाना गया तो कोई डॉक्टर बनकर चर्चित हुआ। किसी ने चीमा के नाम से पहचान बनाई तो कोई चच्ची और हरिया के नाम से सुर्खियों में रहा। इसी फेहरिस्त में लंगड़ा जैसे उपनाम वाले किरदार भी चर्चा में हैं। स्मैक तस्करी के इन चर्चित नामों के पीछे छिपे चेहरों को पुलिस एक बार फिर खंगालने जा रही है।

विज्ञापन

नैनीताल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार से दो दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक-7 शुरू किया है। इसके तहत पिछले सात वर्षों में स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए करीब 1300 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। पुलिस की टीमें इन सभी का सत्यापन कर वर्तमान ठिकाने, गतिविधियों और अन्य जरूरी जानकारियां जुटाएंगी। अभियान बुधवार शाम तक चलेगा। इसके बाद पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

अपराध की दुनिया के किरदार

मंत्री : बनभूलपुरा निवासी मो. रिजवान मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के लिए मंत्री उपनाम का इस्तेमाल करता है। उसे कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर : बनभूलपुरा निवासी शहनवाज सिद्दीकी ने कुछ समय कंपाउंडर का काम किया था। इस कारण जरायम की दुनिया में आने के बाद उसका नाम डॉक्टर पड़ गया।

लंगड़ा : बनभूलपुरा निवासी राजा के पैर में दिक्कत है। इसलिए वह लंगड़ा नाम से कुख्यात हो गया। 11 नवंबर को वह नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया।

गंठा : किच्छा के सिरौलीकलां का रहने वाले नदीम खान की लंबाई कम है। इस वजह से लोग उसे गंठा कहते हैं। अन्य की तरह इस पर भी कई मामले दर्ज हैं।

हरिया : कालाढूंगी का रहने वाला यश कुमार उर्फ हरिया भी नशा तस्करी में लिप्त है। वह कुछ समय पूर्व 5.70 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था।ओ

चच्ची : काठगोदाम के बागजाला निवासी शकीला को सभी चच्ची कहकर बुलाते हैं। पुलिस ने शकीला को मादक पदार्थ की तस्करी करते गिरफ्तार किया था।

चीमा : मुखानी निवासी कैलाश शर्मा उर्फ चीमा, 110 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ था।

मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों को चिह्नित कर सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। दो दिवसीय अभियान में सभी टीमें जुटी हैं। - डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed