फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Misdeed with calf in Nainital

Uttarakhand: शर्मनाक...नैनीताल में गाय की बछिया से कुकर्म, गौशाला के अंदर दिखा ऐसा नजारा; सभी के उड़े होश

Wed, 29 Jan 2025 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

नैनीताल जिले में एक गौशाला में बछिया के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। जिसको लेकर गौशाला में हंगामा जारी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Misdeed with calf in Nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नैनीताल जिले के मल्लीताल निवासी एक महिला ने गौशाला में बंधी 11 महीने की बछिया से कुकर्म किए जाने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी के बाद लोगों ने हंगामा काट दिया। महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस व पशुपालन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवागढ़ निवासी रेनू पांडे बुधवार की सुबह गौशाला में बंधी गाय और बछिया को देखने पहुंची। गौशाला के कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने गौशाला के अंदर जाकर देखा तो 11 माह की बछिया का पिछला पैर छत से लटकाकर बांधा गया था। वहीं बछिया की आंख के समीप चोट और सूजन भी दिखाई दी। बछिया की हालत देख महिला को कुकर्म किए जाने का अंदेशा हुआ तो उसने अन्य लोगों को सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद व व्यापार मंडल के कार्यक्रताओं समेत पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर गौशाला में देर तक हंगामा होता रहा। लोगों की मांग पर पशु चिकित्साधिकारी ने बछिया का इलाज किया। ईधर महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर बछिया के मेडिकल परीक्षण के लिए कमेटी गठित करने के मांग की गई है। मेडिकल परीक्षण और नमूनों की जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। वहीं कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed