{"_id":"66739ce253352cfe9d0a7df9","slug":"uttarakhand-news-kumaon-today-news-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morning News: उत्तराखंड में गजब...गाय की मौत के सदमे में लड़की ने जान दी, बुजुर्ग ने खाया जहर; पढ़िए खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: उत्तराखंड में गजब...गाय की मौत के सदमे में लड़की ने जान दी, बुजुर्ग ने खाया जहर; पढ़िए खबरें
Thu, 20 Jun 2024 08:37 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 20 Jun 2024 08:37 AM IST
सार
हल्द्वानी में रिटायर्ड चालक ने कोतवाली के सामने गटका कीटनाशक, मां से कहासुनी के बाद कार लेकर घर से निकले थे। गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी। पढ़िए बड़ी खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
1- हल्द्वानी मंडी क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज चालक भगवान स्वरूप (60) ने बुधवार दोपहर हल्द्वानी कोतवाली के सामने अपनी ही कार में कीटनाशक गटक लिया। एक राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया। अब बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
2- हल्द्वानी के दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी। घटना से परिजनों में मातम है।
Nainital News: गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी
Nainital News: गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी
3- प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिला योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तायुक्त और समय सीमा के भीतर कराना सुनिश्चित करें। योजनाओं का चयन करने से पहले संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से समन्वय करें ताकि जनता की जरूरत के मुताबिक योजनाएं तैयार की जा सकें। आर्या बुधवार को यहां जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
Nainital News: जिला योजना के तहत 70 करोड़ 20 लाख 50 हजार के कार्यों को मंजूरी
Nainital News: जिला योजना के तहत 70 करोड़ 20 लाख 50 हजार के कार्यों को मंजूरी
4-उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सात दिन पूर्व बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे फायर वॉचर युवक कृष्ण कुमार (21) की उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जो उसकी मौत का कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या पांच और जंगल में आग से जलने से जिले में मौतों की संख्या 10 हो गई है।
Uttarakhand: बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में झुलसे फायर वॉचर की दिल्ली एम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई पांच
Uttarakhand: बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में झुलसे फायर वॉचर की दिल्ली एम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई पांच
5- पिथौरागढ़ और चंपावत क्षेत्र में इन दिनों लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। हाल यह है कि कही-कही पांच किलोमीटर दूर से लोग पानी ढो रहे हैं। तो कही लोगों को पांचवे दिन मात्र 10 मिनट के लिए ही पानी नसीब हो रहा है।
Pithoragarh: पानी के लिए सड़कों पर उतरी भीड़, हाथों में देव ध्वज लेकर किया प्रदर्शन; निकाली जन आक्रोश रैली
Pithoragarh: पानी के लिए सड़कों पर उतरी भीड़, हाथों में देव ध्वज लेकर किया प्रदर्शन; निकाली जन आक्रोश रैली