{"_id":"667382146bb901d2170685f4","slug":"teenager-commits-suicide-due-to-shock-of-cows-death-haldwani-news-c-337-1-shld1034-111100-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी, वनकर्मी की बेटी थी मृतका; बाथरूम के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: गाय की मौत के सदमे में किशोरी ने जान दी, वनकर्मी की बेटी थी मृतका; बाथरूम के फंदे से लटका मिला शव
Thu, 20 Jun 2024 01:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:45 PM IST
सार
हल्द्वानी के मुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी। घटना से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विस्तार
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी। घटना से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन
केशव दत्त पलड़िया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में गाय की मौत हो गई थी। उनकी बेटी जया का गाय से बहुत लगाव था। गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी। घटना के एक दिन बाद तक जया ने किसी से बातचीत नहीं की और मंगलवार को अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन