फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Works worth Rs 70.20 crore approved under district plan

Nainital: जिला योजना से 70 करोड़ 20 लाख कार्यों को मंजूरी, मंत्री ने ली बैठक; इन विभागों की योजनाएं स्वीकृत

Thu, 20 Jun 2024 10:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 20 Jun 2024 10:06 AM IST
सार

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिला योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तायुक्त और समय सीमा के भीतर कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Nainital News: Works worth Rs 70.20 crore approved under district plan
गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र  बागजाला में जिला योजना समिति की बैठक लेतीं प्रभारी मंत्र

विस्तार

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिला योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तायुक्त और समय सीमा के भीतर कराना सुनिश्चित करें। योजनाओं का चयन करने से पहले संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से समन्वय करें ताकि जनता की जरूरत के मुताबिक योजनाएं तैयार की जा सकें। आर्या बुधवार को यहां जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन


बैठक में प्रभारी मंत्री ने 70 करोड़ 20 लाख 50 हजार के कार्यों को मंजूरी दी। यह पिछले वर्ष की जिला योजना से 8.03 प्रतिशत अधिक है। बताया कि जिले के अनुमोदित परिव्यय में सामान्य मद में 55 करोड़ 92 लाख 10 हजार, स्पेशल कंपोनेंट सब प्लान (एससीएसपी) में 13 करोड़ 47 लाख 30 हजार और ट्राइबल सब प्लान में 81 लाख 10 हजार की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इससे पूर्व जिलाधिकारी वंदना सिंह ने वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेकर प्रभारी मंत्री को जिला योजना के तहत बनाए गए विकास कार्यों के प्रस्तावों के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री आर्या ने अधिकारियों से कहा कि वह स्थानीय लोगों की प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन करें ताकि योजनाओं को धरातल पर आकार दिया जा सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, विधायक बंशीधर भगत, विधायक डाॅ. मोहन बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल आदि रहे। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: रिटायर्ड चालक ने कोतवाली के सामने गटका कीटनाशक, मां से कहासुनी के बाद कार लेकर घर से निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों की योजनाएं हुई स्वीकृत
जिला योजना की बैठक में कृषि विभाग के 2 करोड़ 50 लाख, उद्यान विभाग के 4 करोड़ 74 लाख, पशुपालन विभाग के 3 करोड़ 40 लाख, मत्स्य विभाग के 1 करोड़ 15 लाख, ग्राम विकास के 1 करोड़ 18 लाख, सिंचाई विभाग के 3 करोड़ 75 लाख, लघु सिंचाई विभाग के 2 करोड़ 50 लाख, लोनिवि के 9 करोड़ 80 लाख, पर्यटन के 4 करोड़ 50 लाख, खेल विभाग के 1 करोड़ 50 लाख, युवा कल्याण विभाग के 5 करोड़ 40 लाख, चिकित्सा विभाग के 3 करोड़, पेयजल निगम के 2 करोड़, जल संस्थान के 4 करोड़ 30 लाख, बाल विकास विभाग के 1 करोड़ 39 लाख, आयुर्वेदिक यूनानी विभाग के 1 करोड़ 20 लाख, माध्यमिक शिक्षा 2 करोड़ 50 लाख, प्राथमिक शिक्षा 2 करोड़ 21 लाख, उरेडा के 1 करोड़ 14 लाख, नलकूप विभाग के 2 करोड़ 70 लाख तथा डेरी विकास विभाग की 90 लाख की धनराशि की योजनाओं को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed