फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired driver swallows pesticide in front of police station in haldwani

Haldwani: रिटायर्ड चालक ने कोतवाली के सामने गटका कीटनाशक, मां से कहासुनी के बाद कार लेकर घर से निकले थे

Thu, 20 Jun 2024 07:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Jun 2024 07:51 AM IST
सार

हल्द्वानी मंडी क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज चालक भगवान स्वरूप (60) ने बुधवार दोपहर हल्द्वानी कोतवाली के सामने अपनी ही कार में कीटनाशक गटक लिया।

विज्ञापन
Retired driver swallows pesticide in front of police station in haldwani
रिटायर्ड चालक ने कोतवाली के सामने गटका कीटनाशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी मंडी क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज चालक भगवान स्वरूप (60) ने बुधवार दोपहर हल्द्वानी कोतवाली के सामने अपनी ही कार में कीटनाशक गटक लिया। एक राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया। अब बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह भगवान स्वरूप की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गुस्से में कार लेकर घर से निकले। दोपहर साढ़े 12 बजे उन्होंने कोतवाली के पास गाड़ी सड़क किनारे लगाई। कार में बैठकर बुजुर्ग ने कीटनाशक खा लिया। यहां से गुजर रहे बाइक चालक ने जब उन्हें देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कीटनाशक का पैकेट छीना और बुजुर्ग को बेस अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भगवान स्वरूप रुद्रपुर डिपो से चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं। एसओ उमेश कुमार मलिक ने बताया कि बुजुर्ग का उपचार चल रहा है, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed