फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Literature Gaurav Award to writer Devanshu

Nainital News: वरिष्ठ साहित्यकार देवांशु को मिला उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

Sat, 01 Jul 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Literature Gaurav Award to writer Devanshu
शुक्रवार को देहरादून में वरिष्ठ साहित्याकार दामोदर जोशी देवांशु को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पु
नैनीताल। उत्तराखंड भाषा संस्थान का इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ नैनीताल जिले के वरिष्ठ साहित्यकार दामोदर जोशी ‘देवांशु’ को दिया गया है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवांशु को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान के रूप में उन्हें प्रतीक चिन्ह, प्रमाणपत्र व शॉल आदि के साथ एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक आईएएस स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि नैनीताल जिले के पश्चिमी खेड़ा गौलापार हल्द्वानी निवासी देवांशु को उनके द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘कुमगढ़’ के लिए चयन समिति की अनुशंसा पर ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ योजना के अंतर्गत भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि देवांशु को इससे पूर्व भी उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष 2011 में पीतांबर दत्त बड़थ्वाल भाषा सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। गौरतलब है कि जोशी वर्ष 2014 से ‘कुमगढ़’ पत्रिका के माध्यम से प्रदेश की सभी लोकभाषाओं को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहे हैं। ‘कुमगढ़’ प्रदेश की सभी लोकभाषाओं को एक मंच पर लाने वाली एकमात्र पत्रिका के रूप में भी प्रतिष्ठित है। इसके अतिरिक्त देवांशु की 12 से अधिक कुमाऊंनी भाषा में पुस्तकें व अनुवाद प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed