फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UP Jnrth out of the roadways 'air'

यूपी के जनरथ से रोडवेज की निकली ‘हवा’

Fri, 10 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 10 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
UP Jnrth out of the roadways 'air'

घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नुकसान पहुंचाने पर तुला है। जनरथ सेवा के नाम से यूपी ने पांच गाड़ियां हल्द्वानी से दिल्ली को चलाई हैं। इससे निगम को प्रतिदिन एक लाख रुपए का घाटा हो रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मनमानी के आगे उत्तराखंड निगम बेबस नजर आ रहा है। यूपी ने सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए जनरथ के नाम से पांच नईं बसें चला दी हैं। बसें दो माह से हल्द्वानी-दिल्ली रूट पर आवाजाही कर रही हैं, लेकिन निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


जनरथ प्रतिदिन दो चक्कर लगा रही है। जनरथ के चलने से निगम को प्रतिदिन एक लाख रुपए का घाटा हो रहा है। निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा गया है और वार्ता की जा रही है। यूपी अगर मनमानी से बाज नहीं आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता कमल पपनै ने बताया कि 20 चालक-परिचालकों को हल्द्वानी डिपो में ड्यूटी पर लगा दिया है। इन कर्मियों को अगर सवारी भरने में लगाया जाता तो राज्य को कम घाटा होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed