{"_id":"6662451ffaa1ed10b60f0097","slug":"unknown-youths-body-found-in-irrigation-canal-in-karanpur-sensation-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-103491-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: करनपुर में सिंचाई गूल में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: करनपुर में सिंचाई गूल में मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी
Fri, 07 Jun 2024 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
करनपुर में सिंचाई गूल से शव निकालती पुलिस, मौके पर लगी भीड़। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। कानिया गांव के पास करनपुर क्षेत्र में सिंचाई गूल में तीन दिन पुराना एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में हत्या कर शव यहां फेंकने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस जुटी है।
करनपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगाें को करनपुर क्षेत्र में सिंचाई गूल में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखा। शव की सूचना पर क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद सिंचाई गूल से बाहर निकाला। वहीं मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली के एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सिंचाई गूल में करनपुर के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है। 72 घंटे तक शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। संवाद