{"_id":"6aa9a9550e77c83b2d0e71a1","slug":"grand-nanda-devi-festival-begins-today-nainital-news-c-238-1-ntl1001-130531-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भव्य नंदादेवी महोत्सव का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भव्य नंदादेवी महोत्सव का आगाज आज
Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी की पहचान भव्य नंदादेवी महोत्सव का आगाज बुधवार को होगा। इसके लिए आयोजन स्थल से लेकर महोत्सव की अन्य तैयारियां कर ली गईं हैं। 124वें नंदा देवी महोत्सव के लिए 600 दुकानों के सापेक्ष कई दुकानें बुक हो चुकी हैं। हिमाचल, श्रीनगर, राजस्थान से भी यहां कारोबारी पहुंच रहे हैं। झूले भी महोत्सव का आकर्षण रहेंगे। इस वर्ष मौत का कुआं पांच वर्ष बाद यहां लगाया जा रहा है।
बता दें कि बीते कई महीनों से धार्मिक आयोजनों के लिए अधिकृत संस्था राम सेवक सभा की ओर से मां नंदा सुनंदा पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पक्ष को लेकर कई दौर की बैठकों के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बुधवार से इसकी शुरुआत होगी। नगर पालिका की ओर से ठेके आदि के बाद खेल मैदान में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ठेकेदार ने बताया कि 600 दुकानों के सापेक्ष 500 से अधिक दुकानों की बिक्री हो चुकी है। विभिन्न स्थानों से कारोबारी पूछताछ कर रहे हैं। जर्मन हैंगर लगाया जा चुका है। इस बार ग्रेविटी झूला आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कदली वृक्ष लेने जाएंगे भक्तजननैनीताल। आयोजन संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि बुधवार को महोत्सव का शुभारंभ दोपहर दो बजे किया जाएगा। इस दौरान छोलिया दल की प्रस्तुति के साथ अतिथियों को मंच तक लाया जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों होंगे। इसमें महिला झोड़ा आकर्षण रहेगा। इसके बाद छोलिया दल के साथ समिति से जुड़े लोग कदली वृक्ष लेने रवाना होंगे। संवाद