{"_id":"6aa9a95df1ed050f0900b8b8","slug":"himani-and-tushar-emerged-as-winners-in-the-1500-meter-race-haldwani-news-c-337-1-ha11015-136864-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 1500 मीटर दौड़ में हिमानी और तुषार बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 1500 मीटर दौड़ में हिमानी और तुषार बने विजेता
Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के मैच हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
बालिका वर्ग की अलग-अलग दूरी की प्रतियोगिता में बबिता, अश्विका, अंशिका, हिमानी आर्या प्रथम रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में तुषार, अधिगम, मोहित साहू, राहुल चौबे, तुषार जोशी अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे। वॉलीबाल में केवीएम स्कूल पहले व सिद्धार्थ सीनियर एकेडमी स्कूल जबकि खो-खो में केवीएम पब्लिक स्कूल व पीएम श्री जीजीसी शीर्ष दो स्थान पर रहे। वॉलीबाल में हल्द्वानी स्टेडियम और सरस्वती एकेडमी विजेता और उपविजेता बने।
इससे पूर्व विधायक सुमित हृदयेश ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक खेल प्रशिक्षक तनुजा आर्या, ललित फर्त्याल, अंजू जोशी, कोमल थे। वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जाशी, सहायक खंड अधिकारी जीत सिंह कुंवर, नर्सिंग अधिकारी ज्योति पांडे, फार्मेसी अधिकारी दीपा आदि मौजूद रहे।