{"_id":"6aa9a9af995fbb155503c2f2","slug":"buses-will-be-available-until-8-pm-for-those-returning-from-the-nainital-fair-haldwani-news-c-337-1-ha11021-136885-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल मेले से लौटने वालों को रात आठ बजे तक मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल मेले से लौटने वालों को रात आठ बजे तक मिलेगी बस
Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव में जाने वाले लोगों के लिए परिवहन विभाग की ओर से बसों की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत बुधवार से 23 सितंबर तक नैनीताल मार्ग पर अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार को आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडेय ने रोडवेज अधिकारियों की बैठक ली। तय किया गया कि मेले के मद्देनजर नैनीताल से वापसी करने वाली बसें रात आठ बजे बाद चलाई जाएंगी ताकि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सहूलियत हो। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की रोजाना 16 बसें नैनीताल मार्ग पर चलती हैं। आरटीओ पांडेय ने बताया कि मेले में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एआरएम हल्द्वानी डिपो संजय पांडे और काठगोदाम एआरएम गणेश चंद्र पंत मौजूद रहे।
सिनेमाघरों को आदेश जारी, शो से पहले दिखानी होंगी सड़क सुरक्षा वाली फिल्म
हल्द्वानी। शहर के सिनेमाघर और सिनेप्लेक्स में अब किसी भी शो से पहले सड़क सुरक्षा से जुड़ी लघु फिल्में दिखानी होंगी। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के बाद आरटीओ प्रवर्तन ने मंगलवार को शहर के चार सिनेमाघर संचालकों को आदेश जारी किए हैं। आरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि सिनेमाघर संचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी लघु फिल्में उपलब्ध करा दी गई हैं। आदेश का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
आज से शुरू होगी वाहनों के नये नंबर की सीरीज
हल्द्वानी। आरटीओ में बुधवार से वाहनों की नई नंबर सीरीज यूके04एयू की शुरुआत होगी। अब तक यूके04एटी सीरियल के नंबर आवंटित किए जा रहे थे। आरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि वाहन स्वामी अपनी नई गाड़ी के लिए मनपसंद या फैंसी नंबर लेना चाहते हैं, वे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन नंबर बुक करा सकेंगे।