फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No water for dialysis; patients' lives hang in the balance.

Nainital News: डायलिसिस के लिए नहीं मिला पानी, मरीजों की सांस अटकी

Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
No water for dialysis; patients' lives hang in the balance.
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में मंगलवार को पानी की आपूर्ति बाधित होने व आयुष्मान पोर्टल पर डाटा फीडिंग के चलते डायलिसिस सेवा करीब 10 से 12 घंटे ठप रही। तीनों शिफ्ट प्रभावित होने से कई मरीज बिना डायलिसिस लौट गए। मामले में सीएमओ ने संबंधित एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना करीब 80 मरीजों की डायलिसिस होती है, जिसके लिए करीब 20 हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। मंगलवार को सुबह और शाम पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ गई। जल संस्थान के पांच टैंकर मंगाकर करीब 40 मरीजों की डायलिसिस कराई जा सकी।
विज्ञापन

इधर, डायलिसिस यूनिट के कर्मचारी आयुष्मान पोर्टल पर डाटा फीडिंग में भी लगे रहे। इससे सेवा प्रभावित हुई। मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मरीज बिना डायलिसिस लौट गए। यूनिट में 29 मशीनें हैं, जिनमें कुछ के ठीक से काम नहीं करने की भी शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसकेएजी संजीवनी के मैनेजर अभय कुशवाहा ने बताया कि जल संस्थान से सुबह और शाम पानी आता है लेकिन मंगलवार को नहीं आया, जिसकी वजह से जल संस्थान के पांच टैंकर पानी मंगाया गया। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि मरीजों की डायलिसिस सेवा इस तरह बाधित नहीं की जा सकती। संबंधित एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोबारा लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद ने भी उठाया मुद्दा

पार्षद रोहित कुमार ने सीएमओ को पत्र साैंपकर डायलिसिस यूनिट की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, खराब मशीनें ठीक कराने और वरिष्ठ चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article