फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncontested election for six seats; voting for seven seats on the 10th.

Nainital News: छह सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, सात सीटों पर मतदान 10 को

Tue, 08 Sep 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Uncontested election for six seats; voting for seven seats on the 10th.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की पांच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी ने इसकी सूची जारी कर दी। वहीं धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, कोटाबाग और रामनगर समेत जिला स्तरीय दो सीटों पर 10 सितंबर को चुनाव होगा। प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।


हल्द्वानी ब्लॉक से भावना गंगोला, भीमताल से धर्मेंद्र शर्मा, रामगढ़ से दीवान सिंह को निर्विरोध चुना गया है। इनके अलावा विशेष समिति से रवींद्र सिंह और निधि नेगी चुनी गई हैं। प्रबंध समिति की सात सीटों पर 10 को मतदान होगा। इनमें ओखलकांडा से हालदेव आर्या और राधिका देवी, कोटाबाग से मंजू और विमला देवी, धारी से चन्द्रा देवी व दीपा बिष्ट, बेतालघाट सीट से मंजु जलाल व राजेन्द्र सिंह के बीच मुकाबला है। रामनगर ब्लॉक सीट पर कपिल रावत, पुष्कर चंद्र और विजय खुले आमने-सामने होंगे। जिला स्तरीय समिति से जागृति मनराल और दिव्या स्याल चुनाव लड़ रही हैं जबकि दूसरी जिला स्तरीय समिति से आनंद बल्लभ शर्मा और मिरवल पांडे मैदान में हैं।
विज्ञापन


मतदान की प्रक्रिया आगामी 10 सितंबर को पूरी होगी। चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। छह सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है।
-सुरेश प्रकाश बैनी, निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल जिला सहकारी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed